यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
रायबरेली में जनपद के परिषदीय प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक शिक्षकों पर विधिक प्रकरणों में चल रही अनुशासनिक जांच के चलते तय समय पर स्पष्टीकरण ना देने पर की जाएगी सेवा समाप्ति की कार्यवाही आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 2:00 बजे रायबरेली जनपद के विकास भवन परिसर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में तैनात शिक्षकों पर विधिक प्रकरणों में अनुशासनिक कार्यवाही के चलते मांगे गए स्पष्टीकरण को तय समय पर न दिए जाने को लेकर शिक्षक संदीप कुमार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ तृतीया, प्रमोद कुमार निलंबित सहायक अध्यापक पूरे भैरव मिश्र ब्लाक लालगंज,स्तुति सोनकिया निलंबित सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय जफरापुर ब्लॉक रही,शिल्पी सिंह सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक अमावा, प्रदीप कुमार दीक्षित सहायक अध्यापक कंपोजिट विद्यालय मलके गांव द्वितीय ब्लॉक सरेनी,पर स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति में,पठन-पाठन कार्य तथा शासकीय एवं विभागीय सेवा करने हेतु कतई इच्छुक ना होने के संबंध में विभाग की ओर से नियमानुसार उनकी सेवा समाप्त कर दी जाएगी जिसके लिए वह स्वयं उत्तरदाई होंगे सभी शिक्षकों की सूची जिला बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से जारी की गई है