यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली
रायबरेली में बीते दिनों एक दलित युवक की गोली मारकर हत्या की कर दी गई थी जिसको लेकर भीम आर्मी संगठन समेत अन्य दलों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है आपको बता दे कि आज दिनांक 16 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार को समय करीब 1:00 बजे रायबरेली जनपद के नसीराबाद थाना क्षेत्र के पिछवारिया भुवालपुर सिसनी गांव में दलित युवक अर्जुन पासी द्वारा नाग पंचमी के दिन सामान्य बिरादरी के एक युवक को थप्पड़ मारे जाने के बाद अर्जुन पासी की सरेआम गोली मारकर दबंगों द्वारा हत्या कर दी गई।जिसमें भीम आर्मी समेत अन्य कई संगठनों के अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन का बैनर लेकर कलेक्ट परिसर पहुंचकर डीएम ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया है वहीं पूर्व में इसी संगठन के लोगों द्वारा घटनास्थल के थाना क्षेत्र में किये गए वधरना प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया था बाकी फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों के साथ भीम आर्मी भीम युवा संगठन सहित सैकड़ो संगठनों के लोगों ने यहां जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया है और मुआवजे तथा सरकारी नौकरी दिलाई जाने की मांग की गई है। अर्जुन पासी की हत्या का मामला लगातार टोल पकड़ता जा रहा है इससे पहले कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया था और सभी आरोपियों पर सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग की गई थी।