यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली
सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली
दिल्ली देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। दो सौ साल की गुलामी के बाद देश को आजादी तो मिल गई, लेकिन एक कीमत पर। देश के बंटवारे भी हुए। भारत और पाकिस्तान दो देश बने। आज के समय दोनों देश के लोग अलग-अलग मुल्कों में रहते हैं। हालांकि, दोनों देशों के लोगों में राष्ट्र प्रेम कूट-कूट कर भरा है। ब्रिटेन में बड़ी तादाद में भारत और पाकिस्तान मूल के नागरिक रहते है
जब भारत-पाक के लोगों ने मिलकर गया__’जय हो’
लंदन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हिंदुसतान और पाकिस्तान के लोग अपने-अपने मुल्क के झंडे के साथ एक सुर में बॉलीवुड सॉन्ग ‘जय हो’ गा रहे हैं
_म्यूजीशियन ने यह वीडियो__अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘जब भारतीय और पाकिस्तानी लंदन में एक साथ ‘जय हो गाएं। चलिए प्यार और एकता के लिए इस वीडियो को शेयर करें। हमें बुरे वक्त में एक दूसरे की जरूरत होती हैयूजर्स ने किए शानदार कमेंट्स__इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा,’डिवाइडेड बाय फ्लैग, यूनाइटेड बाय सॉन्ग’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, यह पल रोमांच से भर देना वाला है
बता दें कि पाकिस्तान चौदह अगस्त को आजादी दिवस के रूप में मनाता है