वाराणसी सर्राफा व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग में दो बदमाशों को लगी गोली

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

वाराणसी लंका थाना क्षेत्र में हाईवे के पास पुलिस और बदमाशों की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। दोनों को घायल अवस्था में पुलिस ने अपस्ताल में भर्ती कराया है।
मौके पर दो थानों लंका और चितईपुर की पुलिस ने बदमाशों पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को फायरिंग कर हिरासत में लिया और फिर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
दोनों बदमाशों ने शुकवार की रात सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर हत्या का प्रयास किया था। जिसमें व्यापारी के बाएं हाथ में गोली लगी थी। मौके पर पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *