तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं मौके पर किया नव फरियादियों की शिकायत का निस्तारण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

बन्द पेंशन चालू कराने के लिए जिलाधिकारी पास पहुँची कृष्ण दुलारी सुनाई न देने पर एसडीएम को दिए कान की मशीन वृद्धा को देने के निर्देश

कोंच जालौन शनिवार को सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समझ 43 फरियादी अपनी समस्या के समाधान के लिए पहुचे जिनमे 9 फरियादियों की समस्या का तुरंत निराकरण कर दिया गया।
नगर पालिका के सभागार में आयोजित हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी राजेंश पांडेय ने फरियादियों की समस्याओं को सुना इस मौके पर अधिकतर फरियादी जल भराव के कारण नष्ट हुई फसल और जल निकासी की व्यवस्था नही होने की शिकायतें करने पहुचे थे ग्राम बदऊआ एवँ घमूरी के 15 से अधिक किसानों ने नालों की साफ सफाई नही होने के कारण जल भराव से तिली धान की फसल नष्ट होने की बात बताई साथ इस मौके पर कुल 43 शिकायत कर्ता वहां पहुँचे जिनमे 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायते को सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु सौंपते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर शिकायत कर्ता की उपस्थिति में करे
तहसील अंतर्गत ग्राम घुसिया निबासी कृष्ण दुलारी शनिवार को तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश पांडेय के पास पहुँची जहां उन्होंने अपना प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनकी पेंशन एक वर्ष से उनके खाते में नही पहुँची है कई बार वह दफ्तर के चक्कर लगाकर आयी है लेकिन उन्हें अभी तक पेंशन नही मिल सकी जिसको लेकर जिलाधिकारी ने उनसे बात की तो वह कोई बात उनकी नही सुन सकी तभी उन्होंने शिकायत को संज्ञान लेकर समाज कल्याण अधिकारी को उनकी पेंशन उनके खाते में जल्द डाले जाने के निर्देश दिए तथा उन्हें कान की मशीन उपलब्ध कराने को कहा जिसके बाद एसडीएम ज्योति सिंह ने दफ्तर में बुलाकर उनको कान की मशीन दी जिससे कृष्ण दुलारी चहक उठी और कहा अब तो सब सुनाई दे परत है इस दौरान एसपी डॉ दुर्गेश कुमार,एसडीएम ज्योति सिंह,सीओ अर्चना सिंह,तहसीलदार वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता,बीडीओ मानु लाला यादव,गजेंद्र प्रताप सिंह,सीएमओ एन डी जोशी,डॉ अनिल कुमार,अनिरुद्ध मौर्य,अरविन्द पेन किशोर मौर्य सहित कई लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *