राजीव गांधी की दूरगामी सोच से ही भारत में आई डिजिटल क्रांति- विवेक बंसल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व.राजीव गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर श्रद्धा के साथ उन्हें याद किया गया।इस अवसर पर रेलवे रोड स्थित जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक विवेक बंसल ने जिलाध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह,महानगर अध्यक्ष नवेद खान और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।इसके बाद उपस्थित समस्त कांग्रेसीजनों ने केक काटकर पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के शिल्पकार थे और उन्होंने 21वीं सदी के भारत की मजबूत नींव रखी थी और आज देश जिस डिजिटल युग और सूचना प्रौद्योगिकी की महाशक्ति बनने का गौरव महसूस कर रहा है,उसकी शुरुआत राजीव जी की दूरगामी सोच का ही परिणाम थी।उन्होंने कंप्यूटर और टेलीकॉम क्रांति लाकर देश के युवाओं के लिए विकास के असीम द्वार खोले।विवेक बंसल ने आगे कहा कि राजीव गांधी ने देश के युवाओं पर अटूट भरोसा जताया और उन्होंने ही मतदान की आयु सीमा को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष किया जिससे देश की राजनीति और विकास में युवाओं की सीधी भागीदारी सुनिश्चित हुई।इसके साथ ही पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा देकर उन्होंने लोकतंत्र को सीधे जमीनी स्तर और गांवों तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया।इस दौरान यहां पर पूरन चंद देशमुख,पूर्व अध्यक्ष हाजी नौशाद कुरैशी,पूर्व अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी,ओमप्रकाश सिंह, गयाप्रसाद गिर्राज,शाहिद खान, डूंगर सिंह,लाखन सिंह आर्य,शंकर लाल,नदीम गफूर,कैलाश बाल्मीकि, अखिल अग्रवाल,नादिर खान, आमिर मुन्तजिर,वसीम ठाकुर, संजय माथुर,दीपक भारद्वाज, इमरान रफीक और अरमान खान आदि के साथ अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *