उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय मे ओ बी सी विभाग की अहम बैठक आयोजित की गई

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय को और अधिक सशक्त करते हुए आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग, ए आई सी सी राजेंद्र पाल गौतम एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-ओबीसी विभाग, ए आई सी सी डॉ. अनिल जय हिन्द जी की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधियों के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गहन बैठक का सफल आयोजन संपन्न हुआ
इस विशेष संवाद कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव व मीडिया विभाग के चेयरपर्सन श्री सीपी. राय भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। साथ ही, प्रवक्ता गण श्रीमती प्रियंका गुप्ता डॉ. उमाशंकर पांडेय सचिन रावत भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान प्रदेश भर से आए पिछड़ा वर्ग के सम्मानित प्रतिनिधियों, विचारकों और कार्यकर्ताओं ने समाज के अधिकारिक हक, भागीदारी और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।

इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु देश और प्रदेश में ‘वैज्ञानिक जाति जनगणना’ की नितांत आवश्यकता पर गहन मंथन रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से रेखांकित किया कि जब तक समाज के हर वर्ग की सटीक और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित आबादी का आंकड़ा सामने नहीं आएगा, तब तक संसाधनों का न्यायोचित वितरण और नीतियों का पारदर्शी क्रियान्वयन संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत की पक्षधर रही है, और यह बैठक उसी संवैधानिक प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगी
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम जी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग देश की नींव है और उनके अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें सत्ता व व्यवस्था में मुख्यधारा की भागीदारी दिलाना कांग्रेस पार्टी का प्राथमिक संकल्प है। वहीं श्री मनोज यादव जी ने विभाग की भावी रणनीतियों को रेखांकित करते हुए स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग गांव-गांव और गली-गली जाकर वैज्ञानिक जाति जनगणना की आवाज को जन-आंदोलन का रूप देगा।

कांग्रेस पार्टी सामाजिक समरसता, बराबरी और हक की इस लड़ाई को हर मंच पर पूरी मजबूती के साथ लड़ने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *