अखिलेश यादव गांधी परिवार के दरबारी बन गए हैं,ये बात नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कभी नहीं सोची होगी: केशव प्रसाद मौर्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुबानी हमले जारी है।डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सीएम अखिलेश यादव एक-दूसरे पर तीखे सियासी हमले कर रहे हैं। कभी अखिलेश यादव केशव पर हमला बोलते हैं तो कभी केशव अखिलेश पर तीखा तंज कसते हैं।इसी बीच एक बार फिर मौर्य ने अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस बार समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का भी नाम लिया है। मौर्य ने कहा है कि अखिलेश यादव गांधी परिवार के दरबारी बन गए हैं।ये बात नेताजी मुलायम सिंह यादव ने कभी नहीं सोची होगी।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है।मौर्य ने लिखा है कि धरती पुत्र दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके गुजरने के बाद उनका पुत्र अखिलेश यादव दरबारी बन जाएगा गांधी परिवार का। इससे उनका समाज भी आहत है कि नेताजी का बेटा किसी और की चाकरी करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *