नई दिल्ली व्हाट्सएप पर नहीं दिखेगा फोन नंबर मेटा करने जा रहा बड़ा बदलाव

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

नई दिल्ली व्हाट्सएप का इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स करते हैं। मेटा यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स लेकर आती रहती है। हाल ही में कंपनी ने प्राइवेसी चेकअप का फीचर रोल आउट किया था। इस बीच मेटा अपने चैटिंग एप के प्राइवेसी में बड़ा अपडेट करने जा रही है। इससे यूजर्स का मोबाइल नंबर सुरक्षित रहेगा। अनजान लोगों से नंबर छुपा सकेंगे वेबेटालंफ के अनुसार, मेटा जल्द ही बड़ा अपडेट लेकर आने वाली है, जिससे अपना नंबर किसी के साथ शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी जगह यूजर नेम सेट कर सकेंगे। ये सुविधा टेलीग्राम पर पहले से मिल रही है
रिपोर्ट में नए फीचर का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है, जिसमें बताया गया है कि ये कैसे काम करेगा। इस सुविधा से लोग आपके यूजर नेम के जरिए व्हाट्सएप पर जुड़ सकेंगे। आपको अपना फोन नंबर शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस फीचर से प्राइवेसी बढ़ेगी। हालांकि ये अभी टेस्टिंग फेज में है
इसके अलावा व्हाट्सएप यूजर नेम के लिए पिन कोड सुविधा तैयार कर रहा है। यह पिन प्राइवेसी को ऐड करेगा। खासकर उन लोगों के लिए जिनसे पहली बार बातचीत करेंगे। यूजर्स चार अंक का पिन चुन पाएंगे, जिससे दूसरों के साथ शेयर कर सकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *