लखनऊ आईजीआरएस निस्तारण की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सीएम को दिया सुझाव हर सप्ताह मुख्यमंत्री स्तर पर सौ निस्तारित प्रकरणों का हो परीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सीएम योगी उत्तर प्रदेश की जन आकांक्षाओं के केंद्र बिंदु डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंटकर सरोजनीनगर में संचालित विकास कार्यों से अवगत कराया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स पर देते हुए आगे लिखा कि इस दौरान विधायक ने सीएम योगी से पत्र सौंपकर सरोजनीनगर व सम्पूर्ण लखनऊ की प्रमुख समस्या जलभराव के सम्बन्ध में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति के गठन का अनुरोध किया, जो एंटी वाटर लॉगिंग मास्टर प्लान बनाकर समस्या का प्रभावी, त्वरित एवं स्थाई समाधान निकाल सके।

साथ ही डॉ. सिंह ने प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर आयोजित किए जाने वाले तहसील दिवस के आयोजन को सीसीटीवी की लाइव निगरानी से जोड़कर उसकी मॉनिटरिंग जिलाधिकारी, मंडलायुक्त एवं प्रभारी अधिकारी /मंत्री स्तर पर कराये जाने अनुरोध किया और परिणाम की गुणवत्ता में वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री को सुविधानुसार लाइव मॉनिटरिंग से जुड़ने का सुझाव भी दिया।

विधायक ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी देते हुए लिखा प्रदेश में संचालित ऑनलाइन शिकायत निवारण एकीकृत प्रणाली जनसुनवाई, जन सामान्य के हितार्थ उत्कृष्टतम पहल है मुख्यमंत्री जी से प्रत्येक सप्ताह पोर्टल पर निस्तारित दर्शाए जा रहे सौ क्रमरहित प्रकरणों के निस्तारण का परीक्षण करवाकर समाधान की गुणवत्ता को अधिक प्रभावी बनाए जाने का अनुरोध भी किया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे लिखा कि मुख्यमंत्री ने सभी अनुरोधों पर सहर्ष सकारात्मक आश्वासन प्रदान किया, साथ ही विधायक ने समय प्रदान करने के लिए सीएम योगी का आभार भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *