यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
पीड़ित किसानों ने की पुलिस से चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
कोंच जालौन कोतवाली अंतर्गत ग्राम चमेड़ एवं आस पास के किसान केवल और स्टार्टर चोरों से परेशान है चोरों के बढ़ते आतंक से वह अपने खेतों में नलकूप के जरिये फसल में पानी नही लगा पा रहे अब तक एक दर्जन से अधिक किसानों के निजी नलकूपों से स्टार्टर और केवल चोरी हो चुके है पीड़ित किसानों ने बुधबार को कोतवाली पहुच कर अपनी शिकायतें दर्ज कराई ग्राम चमेड़ निबासी किसान विजय सिंह देवी शरण मनोज कुमार बलबान सिंहः नन्दकिशोर तिवारी निबासी कोंच बुधबार को कोतवाली पहुँचे उनका कहना था कि बीते दो माह से उनके खेतो में लगे नलकूपो से चोर केवल काटकर ले जा रहे है वह कई बार अपनी केवल बदल चुके है लेकिन चोरी का सिलसिला बन्द नही हो रहा है चोर नलकूप से स्टेर्टर एवं समरसेविल पम्प भी चुराकर ले गए उन्होंने बताया कि एक बार केवल बदलवाने का खर्चा 8 हजार रुपये तक आता है किसानों ने पुलिस से चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है एसएसआई अभिलाष मिश्रा ने बताया कि किसानों की शिकायतें मिली है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।