यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौन नगर के एस एन पब्लिक गुप्ता स्कूल परिसर बड़ा मील में 22 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा उक्ताशय की जानकारी देते हुए शिविर के आयोजक सुरेश गुप्ता ने बताया कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट की टीम द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जाएगा। जिन रोगियों में जांच के उपरांत मोतियाबिंद पाया जाएगा उन मरीजों को उसी दिन बस द्वारा कोंच से चित्रकूट निःशुल्क रूप से ले जाया जाएगा जहां ऑपरेशन के पश्चात वापस कोंच लाया जाएगा उन्होंने बताया कि नेत्र रोगी नेत्रों की जांच के लिए अपने साथ आधार कार्ड की प्रति लेकर आएं, जांच हेतु पर्चा शिविर के दौरान ही बनाया जाएगा।