विधुत विभाग ने चलाया चैकिंग अभियान बीस कनैक्शन काट,बसूले गये डेढ़ लाख

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन विधुत विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाकर 20 बकायेदार उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटे वही 1.50 लाख का राजस्व भी बसूला। बुधबार को विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी अनिरुद्ध मौर्य एवँ अवर अभियंता अंकित साहनी ने अपने अधीनस्थ के साथ नगर की रामकुंड कालौनी में चेकिंग अभियान चलाया जिसमे बकायेदार उपभोक्ताओ के घर जाकर उनसे अपने बिल की धनराशि जमा करने की बात की विभागीय अवर अभियन्ता ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिल अभी तक जमा नही किये गए हो तो वह अपने बिल की राशि जमा करा दे बरना उनके कनेक्शन काट दिए जाएं और विधुत की चोरी न करें इस मौके पर 20 बड़े बकायेदार उपभोक्ताओं कनेक्शन काटे गए और 1.50 लाख की बसूली भी की गई उन्होंने बताया कि जिन लोगो के कनेक्शन काटे गए है वह अपना बिल जमा कर दे जिससे कनेक्शन जोड़ दिए जाएं गए यह अभियान निरंतर चलता रहेंगा बकायेदार उपभोक्ता अपने बिल की धनराशि समय से जमा करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *