यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
ओपी गुप्ता संवाद दाता शिवगढ़ रायबरेली
राष्ट्रपति संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा गया
शिवगढ़ रायबरेली
नगर पंचायत शिवगढ़ अंतर्गत वार्ड नंबर 1 में स्थित बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय पर चित्रकूट बारिश के बीच सैकड़ो की संख्या में बहुजन समाज के एकत्रित होकर बौद्ध उपासक महासभा कार्यालय से शांतिपूर्वक पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
सूत्रों के मुताबिक पैदल मार्च का नेतृत्व समाजसेवी आलोक बौद्ध एवं दीपक बौद्ध के द्वारा किया गया।
आलोक बौद्ध ने कहा उच्चतम न्यायालय के साथ सदस्य जजों के बेंच द्वारा दिनांक 1 अगस्त 2024 को दिए गए निर्णय भारत के संविधान की मूल भावनाओं के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के दिए गए आरक्षण के विरुद्ध है
जिसमें इन जातियों को वर्गीकरण करने का अधिकतर राज्यों को दिए जाने की सीसी व्यवस्था दी गई है इसलिए उच्चतम न्यायालय द्वारा 1 अगस्त को दिया गया निर्णय आज संवैधानिक एवं प्राकृतिक न्याय के विपरीत एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की एकता हक अधिकारों के विरुद्ध है।
भारत का संविधान में आरक्षण की व्यवस्था सामाजिक एवं शैक्षिक व्यवस्था में पिछड़े होने के कारण प्रदत्त की गई है आज भी यह देखने को में आता है कि सामाजिक विषमता की व्यवस्था समाज में व्याप्त है तथा उपरोक्त आधार इन जातियों का उत्पीड़न होता है न्यायालय के उक्त निर्णय के विरुद्ध अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों के अत्यंत आक्रोश एवं भाई का वातावरण पैदा हो गया है जिसके संबंध में महासभा निम्न बिंदुओं पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है-
1-उच्चतम न्यायालय के निर्णय को सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर वर्गीकरण की व्यवस्था को तत्काल समाप्त करें
2-अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति की आरक्षण व्यवस्था को भारतीय संविधान की 9वी सूची में डाला जाए।
3-अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति को मिले आरक्षण में सामाजिक पिछड़ापन अब तक समाप्त नहीं हो पाया है इसलिए इसमें क्रीमी लेयर की व्यवस्था लागू करना असवैधानिक है।
4-सरकार तत्काल प्रभाव के पुनर्विचार याचिका में के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा जातियों का क्रिमी लेयर समाप्त करें
5-संविधान के अनुच्छेद 312 एक के अनुसार जजों की भर्ती के लिए भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए तथा कॉलेजियम सिस्टम को पूर्णतया समाप्त किया जाए।
इस मौके पर बौद्ध उपासक महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष जगजीवन भारती,तहसील अध्यक्ष बसंत लाल, मनोज रावत,रोहित गौतम, सोनू हीरो होंडा,पवन रावत
अभिषेक कुमार,अनूप कुमार, सुशील कुमार,बृजेश कुमार, पूर्व प्रधान अवधेश रावत,आसाराम बीडीसी, राज नारायण,सूरज कुमार,कधईलाल,जमुना गौतम,राजेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में आरक्षण समर्थक उपस्थित रहे