रायबरेली तेईस अगस्त को होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारिया हुई पूरी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या रायबरेली

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कल 23 अगस्त से आयोजित होने वाली आरक्षी नागरिक
पुलिस की सीधी भर्ती परीक्षा हेतु तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम ने एसपी रायबरेली के साथ जनपद में बनाए गए समस्त परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा हेतु समस्त तैयारियां का आज जायजा लिया।

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जानकारी देते बताया कि जनपद में 11 सेंटर पर परीक्षा कराई जानी है। इसमें 11 केंद्र पर 42900 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। वर्तमान में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 11 सेंटरों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इस परीक्षा के लिए निर्देशों का पालन किया जा रहा है। जो भी एजेंसीज हैं और जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी हैं उनके पैनल भी कंप्लीट कर लिए गए हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा बस स्टॉप व रेलवे स्टेशन पर परिवहन विभाग के समन्वय से तैयारियां की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *