स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों का हुआ टीकाकरण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन विश्व स्वस्थ्य संगठन पूरे देश में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और आंगनवाड़ियों के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य की देखरेख करते हुए उन्हें श्रेणियों में बांटा जा रहा है जिससे उन्हें बेहतर सुविधा दी जा सके इसी को लेकर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पडरी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर दिन बुधवार को उप स्वास्थ्य केंद् पडरी की टीम ने बच्चों का टीकाकरण किया और ए एन एम उमेश कुमारी की देखरेख में बच्चों का बजन लिया गया जिसमें बच्चों की लम्बाई व ऊंचाई के हिसाब से सेम मेम श्रेणी देखी गयी और लाल पीला एवं हरा श्रेणी में अंकित किया गया वहीं गर्भवती महिलाओं का भी टीकाकरण करते हुए वजन लिया गया इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीमा रानी सचान ने बोलते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में बच्चों को बाहर न निकलने दें और न फ्रिज का पानी पीने दें मिट्टी के घड़े का पानी पिएं और बाहर से आयी हुई चीजें जैसे सब्जियां फल आदि धुलकर रखें इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकत्री सीमा रानी सचान सहायिका गंगा देवी सहित आशा आरती अहिरवार एवं गांव की महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *