यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा चलाए जा रहे ‘नमो सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में ‘नमो सेवा की अनकही कहानियां’ विषय पर नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, राजाजीपुरम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।
नाट्य मंचन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्रहित के संकल्प को जीवंत रूप प्रदान किया।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, उपविजेता अंजनी श्रीवास्तव, महानगर महामंत्री सतेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष योगेंद्र पटेल, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी एवं शिवपाल सांवरिया सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।