यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्ज़ा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।अभी तक करोड़ो रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है
इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त व श्री पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त महोदय के आदेशानुसार श्री संजय यादव प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति एवं तहसीलदार श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश के क्रम में ग्राम-बरावनकलां, ( लालजी टंडन वार्ड) तहसील व जिला-लखनऊ की खसरा संख्या-1334 क्षेत्रफल 0.212 हे0, खसरा संख्या-1351 क्षेत्रफल-0.525 हे0 राजस्व अभिलेखों में खाद गड़ढे व खलिहान के रूप में दर्ज भूमि के 79.331.00 वर्गफुट भूमि पर किये गये अवैध कब्जे को नायब तहसीलदार रत्नेश कुमार के नेतृत्व में लेखपाल सैफुल हक, अरूण कुमार गौतम अजीत तिवारी व श्री अनुपम मिश्रा द्वारा नगर निगम की ई०टी०एफ० टीम की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से कब्जा हटवा दिया गया।
उक्त अवैध कब्जें से मुक्त कराई गई भूमि की बाजारू कीमत लगभग उन्नतीष करोड़ होगी