लखनऊ महापौर द्वारा नगर का निरीक्षण कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
रायबरेली

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

ज़ोन चार का भ्रमण कर अनाधिकृत रूप से लगे ठेले इत्यादि को व्यवस्थित किये जाने के निर्देश

अवैध कूड़ा पडावघरों को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश

महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल द्वारा लगातार नगर में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन, नगर निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं को गति प्रदान करने एवं साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित कराए जाने के उद्देश्य निरीक्षण किया जा रहा है।उसी क्रम में आज ज़ोन चार क्षेत्र के रफी अहमद किदवई वार्ड, पेपरमिल वार्ड एवं गोमतीनगर वार्ड का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए

निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम महापौर द्वारा आज प्रातः जोन चार के रफ़ी अहमद किदवई वार्ड का निरीक्षण किया गया।जहां के दयाल चौराहा पर अवैध रूप से लग रहे ठेले ठिलिया पाए जाने पर उन्होंने ज़ोनल अधिकारी संजय यादव एवं जोनल सेनेटरी अधिकाती पंकज शुक्ला पर नाराजगी व्यक्त कर उक्त कृत्य पर आपत्ति जाहिर की और गाड़ी से उतर कर स्वयं ही चार ठेलिए जप्त कराई।

उक्त के अतिरिक्त जोनल क्षेत्र में चिन्हित किये गए कूड़ा पड़ाव घर के अलावा अन्य जगहों पर अवैध कूड़ा पड़ावघर पाये जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश दिए और भविष्य में इस प्रकार के अवैध कूड़ा पड़ाव घर पाए जाने की स्थिति में कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी।
इसी के साथ माननीया महापौर महोदया जी द्वारा उक्त वार्डो के पड़ाव घर का भी निरीक्षण किया जहां पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त पाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *