यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ जनपद में छर्रा विधानसभा के अन्तर्गत पिलखना चौराहा शिकंदरपुर में सदस्य जिला पंचायत बबलू होल्कर के द्वारा पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एटा सांसद देवेश शाक्य, पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष आगरा आजाद सिंह जाटव, हरीश लोधी, पीडीए महापंचायत में सामाजिक न्याय और अधिकारों की गूँजी आवाज, 2027 में सपा सरकार बनाने का आह्वान पिलखना चौराहा, छर्रा पीडीए महापंचायत में सामाजिक न्याय, सम्मान, अधिकार और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। महापंचायत में बड़ी संख्या में नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पीडीए की एकजुटता और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी पर जोर दिया।
महापंचायत के मुख्य अतिथि एटा सांसद श्री देवेश शाक्य ने कहा कि पीडीए का अर्थ पीड़ित, दुखी और अपमानित लोगों को न्याय, सम्मान और अधिकार दिलाना है। उन्होंने सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
पूर्व सांसद श्री बिजेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर एकजुट संघर्ष करने की बात कही।
आगरा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश बघेल ने भी महापंचायत को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा पर लोगों को डराने तथा निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, अधिकार और न्याय की रक्षा होना आवश्यक है। समाज के सभी वर्गों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। छर्रा विधानसभा के संभावित प्रत्याशी श्री बबलू होल्कर ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संगठन को मजबूत करना और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशन पाल सिंह यादव ने की तथा संचालन जिला पंचायत सदस्य श्री बिजेंद्र सिंह यादव ने किया। महापंचायत में उपस्थित प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुजाहिद किदवई, प्रदेश अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी संतोष जाटव, सुभाष लोधी, जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार कुमार नगर, कुंवर बहादुर बघेल, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा रजा गुप्ता, सदस्य जिला पंचायत महावीर सिंह यादव, वीरपाल दिवाकर, मुकेश यादव, संजय दिवाकर प्रधान वीरेश, बघेल रवीश यादव, रोशन लाल जाटव, नेपाल जाटव, वकील फौजी, योगेंद्र यादव, नरेंद्र बाल्मीकि, रघुवंश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, रामेश्वर कुशवाह, लोकेश शर्मा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुनीता यादव इंदु यादव बीनू पाल, निशा यादव यादव जस्सू शेरवानी प्रभात सविता, योगेंद्र कुशवाह, दिनेश कुशवाह, मनोज जाटव, अजीत गौड़, जैकी ठाकुर, विजय प्रजापति, सुमित उपाध्याय सहित अनेक नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे