स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ कैसरबाग स्थित भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी तथा एमएलसी एवं स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चुनावी रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। इस चुनाव में सफलता के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों को गंभीरता से लेते हुए मतदाताओं से निरंतर संपर्क स्थापित किया जाए। उन्होंने संगठन की एकजुटता और समन्वित प्रयासों को चुनावी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।

प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी दिलीप पटेल ने कहा कि चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका निर्णायक होती है। सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और महानगर से लेकर विधानसभा स्तर तक बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित प्रत्येक गतिविधि की नियमित समीक्षा की जाए तथा मतदाताओं से संपर्क और संवाद को प्राथमिकता दी जाए।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहाकि स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर महानगर संगठन पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटा है। महानगर संयोजकों, सहसंयोजकों और विधानसभा संयोजकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करें और चुनाव से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें।

बैठक में एमएलसी एवं स्नातक निर्वाचन के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह सहित शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के महानगर संयोजक, सहसंयोजक और विधानसभा संयोजकगण उपस्थित रहे। बैठक में चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने तथा निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन पर जोर दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *