प्रथम चरण में छत्तीस सौ दिव्यांग हुए लाभान्वित गृह मंत्री अमित शाह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

नक्सलियों द्वारा किए गए आई ई डी विस्फोटों में जिन निर्दोष लोगों ने अपने हाथ-पैर गंवाए, उन्हें कृत्रिम अंग लगाकर पुनः आत्मनिर्भर जीवन देने का कार्य सेवा संकल्प अभियान के तहत बस्तर संभाग में चल रहा है। आज दंतेवाड़ा में आयोजित द्वितीय निःशुल्क दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिव्यांग बहनों-भाइयों से संवाद किया।
5 से 7 अक्टूबर को जगदलपुर में हुए प्रथम चरण में 3,600 से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हुए, जिनमें अकेले बस्तर जिले से 1,570 हितग्राही शामिल थे।
मोदी के नेतृत्व में नक्सलवाद समाप्त हुआ, अब नक्सलियों के दिए हर घाव पर मरहम लगाना और हर पीड़ित को सम्मान के साथ जीवन देना हमारा संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *