रायबरेली महराजगंज कपूरपुर में चोरी की नीयत से आए दो युवक ने चौकीदार को जान से मारने का किया प्रयास व दी धमकी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता रायबरेली

महाराजगंज रायबरेली।महराजगंज में चोरी की नीयत से आए दो युवकों ने चौकीदार की आंख खुल जाने पर विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए ।पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पूरा मामला महराजगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कपूर पुर मजरे जमुरावा गांव निवासी राकेश कुमार पासी ने बताया जमुरावा गांव में बने पंचायत भवन कपूरपुर में चौकीदारी करता है घटना कल दिनांक 23.8.2024 रात्रि 11 बजे की है। पीड़ित ने कहा पंचायत भवन के कमरे में लेटा हुआ था तभी प्रतिप क्षीय गण वहां पहुंचे और इनवर्टर का बैटरी खोलने लगे आहट मिलने पर देखा और पूछा कि यहां पर क्या कर रहे हो इतने में रंजीत कुमार उर्फ पुट्टी तमंचा लिए हुए था और मुकेश गोस्वामी सरिया का टुकड़ा लिए था मुकेश ने सरिया लेकर मारने दौड़ा तभी प्रार्थी ने अपने गांव को आवाज लगा दिया वहां पर लोगों के पहुंचने से पहले ही रंजीत कुमार उर्फ पुत्ती और मुकेश गोस्वामी ने लात घुसो से जमकर मारा पीटा बद्दी बद्दी गालियां दी कहीं ना बताने की धमकी दी और कहा कि अगर कहीं पर शिकायत किया तो जान से मार देंगे ।और जाते-जाते कहा कि दो-चार मुकदमा हमारे ऊपर दर्ज हैं जेल गया तो तुम्हें जान से मार कर जाऊंगा जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचते उससे पहले दोनों फरार हो चुके थे।पीड़ित राकेश कुमार काफी डर चुका था लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर नाम जद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *