रायबरेली सालोन स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गई श्री कृष्ण जन्म अष्टमी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

अजीत सिंह रिपोर्टर रायबरेली सालोन

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाखा सलोन, में आज भगवान श्री कृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में श्री बाँकेबिहारी जी की भव्य झांकी सजाई गई। विद्यालय के छात्र -छात्राओं द्वारा श्री कन्हैया जी के प्राकट्य और अनेक बाल लीलाओं का मंचन किया गया। वसुदेव जी द्वारा नवजात शिशु कृष्ण को गोकुल पहुंचाने वाला दृश्य हृदय स्पर्शी रहा।
श्री लड्डू गोपाल, श्री कुंजबिहारी और श्री राधारमण की झांकियों के साथ ही हांडी फोड़ प्रतिस्पर्धा का आयोजन विशेष आकर्षक रहा, जिसमें विवेकानंद हाउस विनर और आजाद हाउस रनर रहा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपरांत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती कामाक्षा सिंह द्वारा श्रीलड्डूगोपाल की विधिवत पूजा अर्चना की गई। उन्होंने ने आज के अपने संदेश में बताया कि श्री कृष्ण जी का जीवन आदर्श हमेशा- हमेशा प्रासंगिक रहेगा और वर्तमान के तनाव ग्रस्त जीवन को उल्लासमय बनाने का साधन भी। इस अवसर पर उनके द्वारा विद्यार्थियों शिक्षक- शिक्षणेत्तर कर्मियों एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं भी ज्ञापित की गई।आज के कार्यक्रम का कुशल संचालन विज्ञान शिक्षक संचित गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *