यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ प्रारंभिक अर्हता परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।इस दौरान एसएसपी ने माहेश्वरी गर्ल्स इण्टर कॉलेज एवं रघुवीर सहाय इण्टर कॉलेज का भ्रमण एवं निरीक्षण किया और यहां पर सीसीटीवी कैमरों की फीडिंग चैक कर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को परीक्षा के दौरान सतर्कता बरतने,ड्यूटी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा परीक्षा को निष्पक्ष,पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए