यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ दीपावली के त्योहार को लेकर पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल ने अपने कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की।इस बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय धनंजय सिंह और सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस बैठक में बाजारों में लगने वाले जाम,जर्जर सड़कों पर गहरे गड्ढे और नगर निगम के लचीलेपन को लेकर व्यापारियों से संवाद हुआ। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय ने कहा कि ई-रिक्शा द्वारा महिलाओं को परेशान किया जाता है।युवा जिला अध्यक्ष विष्णु वार्ष्णेय ने कहा कि बड़ा बाजार,फूल चौराहा,रेलवे रोड पर ई-रिक्शा द्वारा त्योहार के मौके पर पूरा दिन जाम लगा रहता है और प्रशासन द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।सहायक नगर आयुक्त तपस्या यादव ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया जबकि सीओ द्वितीय धनंजय सिंह ने भी ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही।इस बैठक में मास्टर ओमप्रकाश वार्ष्णेय के अलावा विष्णु वार्ष्णेय,रवि वार्ष्णेय,भूपेंद्र वार्ष्णेय,विशाल गुप्ता,धुर्वेश वार्ष्णेय अनुराग वार्ष्णेय और दीपू गांधी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।