यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
नई दिल्ली एक नवंबर से मोबाइल पर बात करने का अंदाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। अब किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि कॉल करने वाले का नाम भी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
दूरसंचार विभाग (DoT) ने सभी टेलीकॉम कंपनियों – Jio, Airtel, Vi और BSNL को 1 नवंबर 2026 से ‘कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन’ यानी CNAP सर्विस शुरू करने का निर्देश दिया है। 6da5
*क्या है CNAP?*
CNAP एक नेटवर्क आधारित वेरिफाइड कॉलर सिस्टम है। इसके तहत कॉल आने पर आपके फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नंबर और उसके नीचे उसका रजिस्टर्ड नाम दिखाई देगा। यह नाम Truecaller जैसे किसी थर्ड-पार्टी ऐप से नहीं, बल्कि सीधे टेलीकॉम कंपनी के KYC डेटाबेस से लिया जाएगा। यानी SIM लेते वक्त आपने जो ID दी थी, वही नाम दिखेगा। 6da5
*कैसे काम करेगा?*
– अगर नंबर आपके फोन में सेव है, तो वही नाम दिखेगा जो आपने सेव किया है।
– अगर नंबर सेव नहीं है, तो कंपनी के रिकॉर्ड वाला KYC नाम दिखेगा।
– विदेश से आने वाली कॉल पर नाम नहीं, बल्कि सिर्फ ‘International Call’ लिखा आएगा।
– जिन्होंने CLIR सुविधा ले रखी है, उनका नाम नहीं दिखेगा। 12d3
*किन्हें मिलेगा फायदा?*
फिलहाल यह सुविधा सिर्फ 4G और 5G नेटवर्क यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से चालू होगी। इसके लिए आपको कोई अलग से रिचार्ज या सेटिंग नहीं करनी होगी। 2G, 3G और लैंडलाइन यूजर्स को अभी इसके दायरे से बाहर रखा गया है। 0cc3
*क्यों लाया गया नियम?*
सरकार का मकसद फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड और स्पैम कॉल पर लगाम लगाना है। TRAI ने फरवरी 2024 में ही CNAP की सिफारिश की थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है। 6da5
*एक जरूरी बात*
अगर SIM आपके माता-पिता, पति-पत्नी या कंपनी के नाम पर है, तो कॉल करने पर उन्हीं का नाम सामने वाले को दिखेगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका ही नाम दिखे, तो SIM को अपने नाम पर ट्रांसफर करवाना होगा। 0f22
साथ ही सिर्फ नाम दिखने से हर फर्जी कॉल की गारंटी नहीं होगी, इसलिए अनजान कॉल पर अपनी बैंकिंग या निजी जानकारी साझा करने से बचें !!