गहोई वैश्य महासभा कार्यसमिति के सदस्य बने लोहिया, जबलपुर में सम्मानित हुए

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं नगरपालिका के नामित सभासद सुनील लोहिया को अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत होने पर लोगों ने खुशी जताई है। मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित महासभा की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौल्या व महामंत्री दीपक सांवला द्वारा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया। नव युवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लकी नोगरईया, राष्ट्रीय मंत्री अमरचंद कठिल आदि ने माल्यार्पण कर सुनील लोहिया को सम्मानित किया जबकि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केके कठिल ने उन्हें शपथ ग्रहण कराई। मनोनयन पर समाज के तमाम लोगों एवं भाजपा के लोगों ने खुशी जताते हुए सुनील लोहिया का मुंह मीठा कराकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *