यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
कोंच जालौनतहसील क्षेत्र के ग्राम टोपोर निवासियों ने उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह को एक पत्र सौंपते हुए बताया कि हम लोग अपने मौजे में धान की फसल बोए हुए हैं लेकिन हमारे पड़ोसी ग्राम झीलरा के निवासी इंद्र पाल प्रदीप तिलक सिंह गोबिंद रघुवीर रूप सिंह राजेन्द्र उत्तम सिंह रामजीलाल आनंद मलखान राम चरन ओमकार आदि अपने गौवंशजों का दूध निकालकर छुट्टा छोड़ देते है जो हमारी धान की बोयी हुई फसल को नष्ट करते हैं जिसके सम्बन्ध में उक्त लोगों से कईबार मना कर चुके हैं लेकिन उक्त लोग मानते नहीं है और।लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं टोपोर ग्रामवासियों ने एस डी एम से थाना नदीगांव पुलिस को आदेशित करते हुए उक्त लोगों अपने अपने गौवंशजों को बांधने की हिदायत दिलाये जाने की मांग की है इस दौरान चन्द्र शेखर अज्जू कुल्दीप अमर सिंह मलखान प्रजापति शिववीर मनोज राम प्रताप अनिल कुमार सुखवासी राम किशोर सनमान सिंह सहित तमाम ग्रामीणजन मौजूद रहे