प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘विकास भी, विरासत भी’ का मंत्र भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक प्रगति का आधार बन रहा है मंत्री गजेन्द्र शेखावत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

नई दिल्ली में आयोजित ‘ट्रांसफॉर्म भारत शिखर सम्मेलन 2026’ में रचनात्मक अर्थव्यवस्था की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए।

भारत सरकार का संकल्प है कि संस्कृति और विरासत को संरक्षण के साथ रोजगार, आजीविका, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ें। ‘ज्ञान भारतम्’, सार्वजनिक-निजी सहभागिता, ऐतिहासिक स्मारकों को जीवंत सांस्कृतिक केंद्रों के रूप में विकसित करने और सांस्कृतिक उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के माध्यम से हम विरासत को विकसित भारत की विकास यात्रा का सहभागी बना रहे हैं।

हमारी विरासत केवल हमारे गौरवशाली अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के उज्ज्वल भविष्य की शक्ति है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान, नई संभावनाओं और नई आर्थिक शक्ति में परिवर्तित करने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *