ऊदा देवी पासी की शहादत को सपा ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

भारत की आजादी में वीरांगना ऊदा देवी पासी जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान वीरांगना ऊदा देवी पासी की शहादत को शौर्य दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। ऊदा देवी पासी ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे।
उक्त विचार बाराबंकी जनपद में शहर स्थित शांति पैलेस में विधायक गौरव कुमार रावत द्वारा वीरांगना ऊदा देवी पासी जी की शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कारागार मंत्री राकेश कुमार वर्मा ने व्यक्त किये।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने अपने संबोधन ने कहा कि ऊदा देवी का जन्म 30 जून 1830 को लखनऊ के उजिरियाव गांव में हुआ था। वे बेगम हजरत महल की महिला सेना की कमांडर थीं। उनके पति मक्का पासी 10 जून 1857 को चिनहट की लड़ाई में शहीद हो गए थे।
पति की शहादत के बाद उन्होंने बदला लेने की ठान ली। 16 नवंबर 1857 को सिकंदर बाग के युद्ध में वे पुरुष वेश में पीपल के पेड़ पर चढ़ गईं और ऊपर से गोलियां बरसाकर 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया । गोला-बारूद खत्म होने पर अंग्रेजों ने उन्हें घेरकर शहीद कर दिया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री हाजी फरीद महफूज किदवई ने कहा कि आने वाली 2027 के चुनाव में बाराबंकी जनपद की 6 सीटें समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है।
विधायक सुरेश यादव ने गौरव रावत को इस आयोजन के लिए बधाई दी।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव व रिजवान संजय के संयुक्त संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम को मुख्य रूप से पूर्व विधान परिषद सदस्य राजेश यादव राजू, समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जूही सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता फरजान किदवई,नगर पालिका परिषद नवाबगंज की अध्यक्ष शीला सिंह, रिंकू सिंह, जिला महासचिव हिमांशु यादव,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबेद सानू, प्रदेश सचिव सरताज चौधरी, हुमायूं नईम खान, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धर्मेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नसीम कीर्ति, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव, जितेंद्र वर्मा, केशव राम ईवर्मा, विजय रावत भोला रावत, उमेश रावत,दिवाकर रावत, चन्द्र प्रकाश राजवंशी, जिला उपाध्यक्ष अमित सिंह, अंकित वर्मा प्रधान शरीफ कुरैशी प्रधान सूरजपाल रावत,अनिल रावत, विनोद रावत,सुरेश रावत,मालती रावत, दीपराज रावत समेत आदि ने संबोधित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *