यूपी लाइव न्यूज 24 लखनऊ
वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
ग्वालियर में एक बड़ी घटना हो गई। एक युवक ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की हत्या करवा दी, क्योंकि वह शॉपिंग ज्यादा करती थी.
अपराध का ये हैरान करने वाला मामला एमपी के ग्वालियर का है. ग्यारहदिन पहले हुए मुस्कान हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति अजय भार्गव को गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस के मुताबिक आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी बहुत पैसे खर्च करती थी और समझाने पर भी उसकी आदत में सुधार नहीं हो रहा था
पुलिस ने दावा किया है परेशान होकर उसने अपने दोस्त को 2.5 लाख की सुपारी देकर पत्नी को कार से कुचलवा दिया
अजय को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया और विवेचना आगे अभी जारी है।