उत्तराखंड श्रीनगर में आयोजित वैकुण्ठ चतुर्दशी मेला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हुए शामिल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

श्रीनगर में आयोजित बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम में शामिल होकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनता को संबोधित करने के साथ ही मेले को सरकारी सहयोग प्रदान करने, श्रीनगर में साइंस सिटी विकसित करने, पंचप्रयाग और धारी देवी मंदिर के समीप आधुनिक घाटों के निर्माण समेत क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी की। इस अवसर पर मातृशक्ति द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन करने के साथ ही कमलेश्वर महादेव से संबंधित विशेष डाक आवरण तथा शाइनी कृष्ण उनियाल की पुस्तक ‘मां राजराजेश्वरी चालीसा’ का विमोचन भी किया। मातृशक्ति एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और अभिनंदन के लिए आप सभी का हृदय से आभार।

हमारी सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। केदारखंड एवं मानसखंड मंदिर माला मिशन के माध्यम से पौराणिक मंदिरों को संवारने के साथ ही प्रदेश के मेलों, लोक संस्कृति, पारंपरिक कला एवं संगीत को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी, माननीय विधायक श्री विनोद कंडारी जी, नगर निगम श्रीनगर की महापौर श्रीमती आरती भंडारी जी, भाजपा पौड़ी के जिलाध्यक्ष श्री कमल किशोर रावत जी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *