यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
सचिवालय में प्रथम आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश में आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। साथ ही, घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (IRS) पुस्तिका एवं उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन योजना (SDMP) 2026-27 का विमोचन भी किया।
आवासीय भवनों में दुर्घटनावश आग लगने की घटनाओं को आपदा की श्रेणी में शामिल कर प्रभावितों को SDRF के मानकों के अनुरूप राहत राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निःस्वार्थ भाव से राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से भूतपूर्व सैनिकों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, पुलिस एवं अन्य वर्दीधारी सेवाओं के सेवानिवृत्त कार्मिकों को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाएगा कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सत पाल महराज , मदन कौशिक धन सिंह रावत गणेश जोशी प्रदीप बत्रा सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।