यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
अलीगढ़ कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता एवं जिला सेवा दल के मुख्य संगठक आलोक गौड़ की माता श्री सरोज देवी शर्मा का पिछले दिनों निधन हो गया था जबकि उनके निधन पर उनके आवास सुरेन्द्र नगर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्योराज जीवन,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी और मथुरा जनपद के प्रभारी राजेश का जीवन पहुंचे और आलोक गौड़ की माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कि पूर्व महासचिव रूही जुबेरी,वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत शर्मा गुरु,उत्तर प्रदेश सेवा दल के उपाध्यक्ष जियाउद्दीन राही,जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर सोमवीर सिंह, पूर्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जेड.आर.शेरवानी,कांग्रेस नेता राजीव लीडर,अनिल कुमार शर्मा,मनोज कुमार गुप्ता और यतेंद्र गुप्ता आदि ने भी अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और सभी वरिष्ठ नेताओं ने दो मिनट खड़े होकर मौन धारण करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना भी की