देर रात्रि लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर आबकारी की सघन चेकिंग

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ संवाददाता उत्तर प्रदेश शासन एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा दिए गए आदेशानुसार पुलिस आयुक्त लखनऊ, जिलाधिकारी लखनऊ एवं जिला आबकारी अधिकारी लखनऊ के निर्देशन में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के दृष्टिगत चलाए गए प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत, देर रात्रि कौशलेंद्र रावत आबकारी निरीक्षक सेक्टर 07 लखनऊ व अखिल गुप्ता आबकारी निरीक्षक सेक्टर 10 लखनऊ द्वारा आबकारी स्टाफ के साथ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर से गुजरने वाले ट्रकों, टैंकरों और अन्य भारी वाहनों एवं आसपास के ढाबों की सघन चेकिंग की गई।
इसी दौरान जनपद लखनऊ में फुटकर दुकानों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आबकारी टीम द्वारा गुप्त रूप से खरीदारी की गई व शराब दुकान के आस-पास की चेकिंग कर अवैध रूप से मदिरापान ना करने हेतु, दुकानों पर आवश्यक सभी सूचनाएं लिखने, सी सी टी वी का संचालन करने, पी ओ एस मशीन से बिक्री करने हेतु व निर्धारित मुल्य पर ही शराब बिक्री हेतु कड़ाई से निर्देशित किया गया।
इस कार्यवाही पर जिला आबकारी अधिकारी ने कहा विक्रेताओं और क्रेताओं से यदि अवैध शराब की बिक्री की कोई भी सूचना हो, तो आबकारी विभाग से सूचना साझा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *