हार्वेस्टर पर चढ़े युवक का हाथ छुला हाइटेंशन लाइन से लगा करंट हुई मौत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच जालौन कोतवाली अंतर्गत ग्राम भदेवरा में किसान की हाईटेंशन लाइन से टकराकर गिरने से उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक हार्वेस्टर की टंकी धान से भर जाने पर उसे देखने के लिए चड़ा था तभी नीचे झुकी हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया।
ग्राम भदेवरा निवासी 25 वर्षीय किसान अवनीश पटेल उर्फ दामोदर रविवार को अपने धान के खेत की उपज को हार्वेस्टर से कटवा रहा था तभी हार्वेस्टर की टंकी धान की कटिंग से भर गई जिसको देखने के लिए वह हार्वेस्टर के ऊपर चड़ा लेकिन उसकी नजर नीचे लटक रहे विधुत विभाग की हाईटेंशन लाइन पर नही पड़ी टंकी पर चढ़ते ही जब उसने हाथ ऊपर उठाया तभी उसका हाथ हाईटेंशन लाइन से छू गया जिससे उसे करंट लगा और वह हार्वेस्टर से नीचे आ गिरा गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लाये जहाँ चिकित्सको ने उसे उपचार के बाद उरई मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई मृतक अपने माँ बाप का एक लौता पुत्र था अभी उसकी शादी भी नही हुई थी उसकी मौत की खबर से परिवार का मातम पसरा हुआ है प्रभारी क्राइम इंस्पेक्टर लल्लू राम का कहना है मृतल के शव का पोस्टमार्टम किया का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *