लखनऊ नगर निगम बैठक में अवैध अतिक्रमण सहित बगैर रजिस्ट्रेशन वाले वेंडर्स को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के निर्देश दिए गए

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी

सड़कों को गढ्ढा मुक्त कर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश

श्रीमती सुषमा खर्कवाल, महापौर महोदया की अध्यक्षता में नगर आयुजत इंद्रजीत सिंह जी की उपस्थिति में नगर निगम जोन-4 की समीक्षा बैठक आहूत की गई।बैठक में मा० महापौर महोदया द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए

उक्त बैठक में महापौर जी द्वारा जोन-चार के अन्तर्गत साप्ताहिक बाजार कहां-कहां लगाये जाते है तथा कितनो का लाईसेंस जारी किया गया है, इसकी समीक्षा की और वेन्डिंग जोनो में बिना रजिस्ट्रेशन के दुकानो को हटाने के निर्देश दिये गये है। साथ ही मा० महापौर महोदया द्वारा अवैध रूप से फ्लाईओवर आदि के नीचे अवैध अतिक्रमण हटाकर वेंडिंग जोन , गेमिंग जोन , पार्किंग जोन तथा सौंदर्यकरण साफ सफाई कराकर ,पेंटिंग आदि का कार्य कराते हुए अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के निर्देश दिये गये है।

उक्त के अतिरिक्त महापौर द्वारा वार्डों में रोस्टर बनाते हुए फॉगिंग की कार्यवाही की जाय तथा जोन के समस्त मार्गों में खराब स्ट्रीट लाईटों को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये है।साथ ही महापौर महोदया द्वारा नगर अभियन्ता जोन-4 को निर्देशित किया गया कि रोड रजिस्टर डिजिटल करने के तथा सड़को को गडढामुक्त करने के निर्देश दिये गये है। महापौर द्वारा अवैध होर्डिंगों को हटाये जाने तथा मोबाईल टावरो से कर वसूली किये जाने के निर्देश दिये गये है तथा सार्वजनिक संपत्ति पर अविआफ अवैध प्रचार सामग्री लगाने वालो के विरूद्ध डिफेसमेन्ट अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये

उक्त बैठक में पंकज श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त, महेश वर्मा, मुख्य अभियन्ता अशोक सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, संजय यादव, जोनल अधिकारी, अतुल मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता, पंकज शुक्ला, जोनल स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य अभियन्ता आर०आर०, अवर अभियन्ता, जलकल अवर अभियन्ता, मार्ग प्रकाश एवं समस्त पदाधिकारी जोन चारउपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *