मधुबनी में दिनदहाड़े मर्डर; जेल कर्मी को दौड़ाकर गोलियां मारीं, इलाके में तनाव के बाद सड़क जाम

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 मधुबनी से दिनदहाड़े एक जेल कर्मी को गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, झंझारपुर उपकारा में कार्यरत ऑपरेटर अभिरंजन कुमार की गोली मारकर हत्या की गई है।बताया जा रहा है कि जेल आने के दौरान बेहट के समीप अपराधियों ने उसे रोका था। इस दौरान वह डरकर अपनी बाइक छोड़कर जान बचाने के लिए भागा और पास के एक घर तक पहुंच गया। यह घर यहां की मुख्य पार्षद बबीता शर्मा का बताया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जेल कर्मी का पीछा कर रहे अपराधियों ने उसे तीन गोली मारी हैं। वारदात के बाद अपराधी फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *