प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का गुरुवार को विस्तार होना है. इसको लेकर हलचल बढ़ी हुई है. नीतीश कुमार के साथ जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं ने बैठक की है. बैठक में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी शामिल थे. निशांत कुमार को लेकर भी चर्चा हुई है. जेडीयू के तमाम वरिष्ठ नेता चाहते हैं निशांत कुमार भी बनें.जेडीयू सूत्रों के मुताबिक निशांत कुमार भी सम्राट कैबिनेट में शामिल होंगे. जेडीयू नेताओं के मनाने के बाद वह मंत्री बनने के लिए राजी हो गए हैं और कल गांधी मैदान में मंत्री पद की शपथ लेने पर अपनी सहमति दे दी है. 7 सर्कुलर रोड आवास से बैठक के बाद बाहर निकल नेताओं ने मीडिया से बातचीत नहीं की लेकिन जेडीयू एमएलसी और नीतीश कुमार के खास संजय गांधी ने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि निशांत मंत्री बनें.मंत्रिमंडल में नया चेहरा देखने को मिलेगा, इस पर संजय गांधी ने कहा यह तो पार्टी के नेता ही तय करेंगे. क्या आप भी मंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं? इस पर संजय गांधी ने कहा कि मुझे कुछ नहीं मालूम है.