बिहार के स्कूल में बड़ा हादसा, छात्र पर 3 क्विंटल की ग्रिल गिरने से मौत, हेडमास्टर सस्पेंड

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

 बेगूसराय में एक दर्दनाक घटना सामने आई. बछवाड़ा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय जहानपुर में ग्रिल के नीचे दबने से एक छात्र की मौत घटनास्थल पर हो गई. इसके बाद गुस्साए लोगों ने स्कूल में जमकर बवाल किया.मृतक की पहचान मुन्ना कुमार, पिता भूलो यादव के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ता था. घटना से आक्रोशित लोगों ने बच्चे के शव को लेकर मंसूरचक-बछवाड़ा मार्ग को जाम कर दिया है. मौके पर तेघड़ा एसडीएम, डीएसपी और बछवाड़ा के थाना प्रभारी पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.परिजनों ने बताया कि बुधवार को सुबह 8 बजे मुन्ना कुमार स्कूल पहुंचा था. लंच के दौरन खेल रहा था. इसी दौरान एक-एक कर उसके ऊपर 6 ग्रिल गिर गईं. सभी ग्रिल का वजन करीब 3 क्विंटल से अधिक बताया जा रहा है. ग्रिल के नीचे सिर दबने के कारण मुन्ना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.जैसे ही जानकारी मिली स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. लोगों का आरोप है कि कई शिक्षक मौके से फरार हो गए. जब लोग पहुंचे तो बछवाड़ा पीएचसी ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है. परिजनों में कोहराम मचा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *