यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
करीब एक करोड़ की लागत से बनेगी हॉट बाजार
शिवगढ़,रायबरेली। उद्यान एवं कृषि विपणन तथा कृषि विदेश व्यापार स्वतत्र प्रभार राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहुदाखुर्द को हॉट बाजार की बड़ी सौगात दी है। इसकी जानकारी एमएलसी प्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सदस्य विनय वर्मा ने देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत के बहुदाकला गांव में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक हॉट बाजार का निर्माण कराया जाएगा। इसका शिलान्यास बीती 5 मई को राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा किया जा चुका है।
लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली जनपद की सीमा पर स्थित बहुदाकला में हॉट बाजार बनने से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का मानना है कि बाजार बनने से तीनों जनपदों के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्राम प्रधान अनिल कुमार वर्मा समेत क्षेत्र के लोगों ने राज्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।