दो बाइकों की भिडन्त में एक युवक गम्भीर रुप से घायल,रेफर

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। गुरुवार को 2 बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे आनन-फानन में एंबुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया जहां युवक की हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक निहाल खेड़ा मजरे भौसी निवासी देवा उम्र 20 वर्ष पुत्र दिनेश कुमार शिवगढ़ बाजार से मोटरसाइकिल से घर जा रहा था तभी वह जैसे ही शिवगढ़ महराजगंज रोड़ स्थित जगदीशपुर मोड़ के पास पहुंचा सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात मोटर साइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 से जिसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया जहां मौजूद चिकित्साधिकारी डा.सौरभ ने युवक की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया चिकित्सक ने बताया कि युवक के हेड इंजरी के साथ ही झटके आ रहे थे। जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। थाना प्रभारी शिवगढ़ राजीव सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *