यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
शिवगढ़,रायबरेली। गुरुवार को न्यूजीलैण्ड एवं एपीडा
से प्रतिनिधित्व मण्डल ने नगर पंचायत के शिवगढ़ कस्बा स्थित निर्माणाधीन सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गौरतलब हो कि नगर पंचायत के शिवगढ़ में हाईटेक वेजिटेबल सीडलिंग प्रोडक्शन इकाई के बगल में उद्यान विभाग द्वारा शहद उत्कृष्टता केन्द्र का निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण अंतिम पायदान पर है। इसके उद्घाटन के बाद शिवगढ़ का शहद देश विदेश में अपनी मिठास घोलेगा। शहद उत्कृष्ट केंद्र के संचालित होने के बाद शहद बिक्री की समस्या दूर हो जाएगी जिसका लाभ सीधे मधुमक्खी पालकों एवं क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। निर्माणाधीन सेन्टर ऑफ़ एक्सीलेंस का निरीक्षण करने पहुंचे प्रतिनिधि ने बताया कि भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए एपीडा, न्यूजीलैंड के साथ मिलकर हनी एक्शन प्लान पर काम कर रहा हैं। जिसके तहत दोनों देशों की सरकारी मिलकर इस दिशा में काम कर रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रतिनिधिमण्डल में शामिल व्यापार योजना कार्यान्वयन एमपीआई टीम प्रमुख प्रमुख सलाहकार ईशान जयवर्धन, मधुमक्खी पालन तकनीकी प्रबन्धक बायरन पीटर टेलर, कृषि सलाहकार एन.जेड.एच.सी. मेलानी फिलिप्स, कृषि साझेदारी प्रबन्ध, एन.जेड.एच.सी प्रियम अरोरा, कृषि साझेदारी प्रबन्ध, एन.जेड.एच.सी.सुदेशना रे सहित 5 सदस्यीय टीम द्वारा सेन्टर आफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर मधुमक्खी पालक मायाराम, हरिनाम सिंह, हरिगोविंद मौर्य, रामहर्ष, प्रगतिशील कृषक नन्दकिशोर तिवारी, निमित्त सिंह, उद्यान निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।