कानपुर रोड स्थित एल डी ए कालोनी में आयोजित राम लीला एवं दशहरा मेला में सम्मिलित हुए सरोजनी नगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

कानपुर रोड स्थित सेक्टर-एफ एल डी ए कॉलोनी में श्री रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी द्वारा आयोजित 39वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में सम्मिलित होकर विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने प्रभु श्रीराम के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति, उत्साह से भरा वातावरण और प्रभु श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान परिसर ने इस महोत्सव की भव्यता को और भी विशेष बना दिया।

रामलीला की सजीव प्रस्तुतियों और दशहरा महोत्सव के उल्लास में भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा साकार होती दिखाई दी। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों, सत्य, धर्म और मर्यादा का मार्ग ही अंततः विजय की ओर ले जाता है। यह महोत्सव आस्था के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक चेतना, सद्भाव और एकजुटता की भावना को भी सुदृढ़ करने का माध्यम है।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा ख़र्कवाल, पूर्व पार्षद रमाशंकर त्रिपाठी पार्षद के. एन. सिंह , पूर्व पार्षद विमल तिवारी ए. के. सिन्हा प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष गोपाल जी मिश्रा विनोद रतड़ा आलोक शुक्ल विजय यादव , श्री रामचंद्र कश्यप अरविंद कुमार सिन्हा गुलाबचंद्र श्रीवास्त श्रीमती दीपा त्रिवेदी श्रीमती अमृता वर्मा आदित्य शुक्ला आसाराम शुक्ला रंजन तिवारी ए. पी. सिंहएवं आयुष चौहान की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *