मां शक्ति रामलीला मंचन समिति द्वारा आयोजित भव्य रामलीला कार्यक्रम में पहुँचे विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने लिया प्रभु श्री राम का आशीर्वाद

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

माँ शक्ति रामलीला मंचन समिति द्वारा मंडी स्थल, साईं दाता रोड, अर्जुनगंज में आयोजित भव्य रामलीला मंचन कार्यक्रम में पहुँकर विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने लिया प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद
रामलीला का मनमोहक मंचन, श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति और भक्तिमय वातावरण ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। विधायक सरोजिनी नगर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा रामलीला केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा है।

रावण जैसा महाज्ञानी और शक्तिशाली भी यदि अधर्म के मार्ग पर चलता है, तो उसका अंत निश्चित है। रामायण हमें यही शाश्वत संदेश देती है कि अहंकार और अधर्म चाहे कितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री रमाशंकर त्रिपाठी जी, पार्षद श्री के. एन. सिंह जी, श्री प्रदीप मिश्रा जी, श्री संतोष सिंह जी, श्री अशोक सिंह जी, श्रीमती वंदना मिश्रा जी, श्री ब्रह्मदेव सिंह जी, डॉ. अरविंद सोनी जी, श्री रामकृष्ण शुक्ला जी, श्री शैलेंद्र शुक्ला जी, श्री कुलदीप शर्मा जी, श्री यू. पी. सिंह जी सहित समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *