यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
पंजाब में एक ही रात में सुरक्षा एजेंसियों के दो महत्वपूर्ण ठिकानों के आसपास हुए संदिग्ध विस्फोटों ने पूरे राज्य में दहशत और चिंता का माहौल बना दिया है. रात 8:15 बजे जालंधर में बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर हेडक्वार्टर के गेट के बाहर एक एक्टिवा स्कूटर में धमाका हुआ, जबकि रात करीब 10:30 बजे अमृतसर के खासा इलाके में आर्मी कैंप के बाहर भी एक तेज धमाका हुआ. मात्र तीन घंटे के अंतराल में इन दो घटनाओं ने सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटर में अचानक भीषण आग और धमाका होता है. धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास के इलाके में शोर मच गया. पुलिस और बीएसएफ की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया. शुरुआती जांच में यह संदिग्ध विस्फोट माना जा रहा है, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. जालंधर पुलिस मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है.