प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
लखनऊ। जनसुविधाओं को सशक्त बनाने एवं क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने की दिशा में आज जानकीपुरम स्थित कुर्सी रोड से शुक्ला चौराहा जाने वाले मुख्य मार्ग (नहर रोड) के चौड़ीकरण कार्य का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, उत्तर विधायक डॉ नीरज बोरा की उपस्थिति में किया गया।
भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ नीरज सिंह ने बताया कि लगभग ₹1817.97 लाख की लागत से होने वाले इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा, सुगम आवागमन तथा आधुनिक आधारभूत संरचना का लाभ मिलेगा।
विधायक डॉ नीरज बोरा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता रहे इस मार्ग के चौड़ीकरण से ट्रैफिक दबाव कम होने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सहूलियत प्राप्त होगी। क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए इस प्रकार के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जिससे उत्तर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिल रही है।
मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि प्रमुख पार्षदों में निशा तिवारी (जानकीपुरम प्रथम), राजकुमारी मौर्या (जानकीपुरम द्वितीय) एवं दीपक लोधी (जानकीपुरम तृतीय) शामिल रहे। इसके अतिरिक्त मान सिंह, रंजीत सिंह, राघवराम तिवारी, विवेक तोमर, सतीश वर्मा, संजय तिवारी, सौरभ तिवारी, अंकुश बाजपेई, राकेश पाण्डेय, श्री दीपू रावत, हर्षिका जायसवाल एवं दिव्यांशी शुक्ला भी उपस्थित रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रहें ।