यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा के निर्देशानुसार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेन्द्र निषाद जी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का एक दल भाजपा विधायक कुंवर सुशांत सिंह के मुरादाबाद स्थित आवास पर कार्य करने वाले तीन युवकों के साथ कथित मारपीट, प्रताड़ना और करंट लगाने की घटना की जानकारी लेने पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहा था, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उसे इस्लामपुर, मुरादाबाद में रोक दिया।
इस पर श्री देवेन्द्र निषाद जी ने पुलिस अधिकारियों से कहा, “हम कौन-सी हिंसा या अशांति फैलाने जा रहे थे? हम कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं, हम सत्य और अहिंसा की बात करते हैं। सरकार विधायक को बचा रही है और पीड़ित परिवारों को संबल देने जा रहे हमें रोका जा रहा है। यह कहाँ से न्यायसंगत है?”
श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी ने आरोप लगाया कि योगी सरकार दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय अपने विधायक को बचा रही है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस नेताओं में शामिल रहे: श्री अशोक कश्यप जी (उपाध्यक्ष, फिशरमैन कांग्रेस, उत्तर प्रदेश), श्री आज़ाद बेग जी (प्रदेश अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ), श्रीमती हेनरीता राजीव सिंह जी (जिला अध्यक्ष, बिजनौर), श्री जावेद अंसारी जी (जिला उपाध्यक्ष, बिजनौर), श्री हरिराज सिंह जी, श्री अतीफ़ क़ाज़ी जी (जिला अध्यक्ष, सोशल मीडिया, बिजनौर), श्री अनिल त्यागी जी (कार्यालय प्रभारी, बिजनौर), श्री अभिषेक निषाद जी (कांग्रेस नेता, बिजनौर) तथा बिजनौर जिला कांग्रेस कमेटी के श्री शकुन जी, श्री मिथुन जी एवं श्री दीपक जी।