ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी
* विद्यालयों का नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने निरीक्षण भी किया
आज दिनांक 24 मई 2025 को श्री गौरव कुमार नगर आयुक्त महोदय द्वारा अमीनाबाद इंटर कॉलेज व कश्मीरी मोहल्ला इंटर व प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ श्री ललित कुमार और अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद उन्होंने कॉलेज में वृक्षारोपण किया, जो पर्यावरण संरक्षण और शहर की हरित पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसी क्रम में नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार द्वारा विद्यालय की मरम्मत/सजावट, रंगाई पुताई, फर्नीचर तथा स्मार्ट बोर्ड लगाने की संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण करना चाहिए और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। इससे न केवल हमें शुद्ध हवा मिलेगी, बल्कि यह हमारे शहर को भी सुंदर बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम द्वारा संचालित स्कूलों में वृक्षारोपण किए जाते रहेंगे और इसके महत्व को छात्र-छात्राओं को समझाने और लोगों को जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, इसके लिए अध्यापकों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी वृक्षारोपण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। यह कार्यक्रम न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मददगार साबित होगा, बल्कि छात्रों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी सिखाएगा।
उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य श्री साहब लाल मिश्रा, श्रीमती रीता सिंह, श्रीमती सरिता कुशवाहा,कश्मीरी मोहल्ला के साथ-साथ, पर्यावरण अभियंता श्री संजीव प्रधान, अधिशासी अभियंता श्री किशोरी लाल, जोनल अधिकारी श्री राजेश कुमार व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त महोदय का यह प्रयास शहर के विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण के दृष्टिगत इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे हमारा शहर और अधिक सुंदर और स्वच्छ बन सके।